Friday, December 4, 2009

दिल का दर्द...


दिल का जो दर्द है, हमसे कह दो.
क्यों बदन ये सर्द है, हमसे कह दो.



आंखें नम हुईं, जब तुम मुस्कुराए,

सासें कम हुईं, जब तुम जीना चाहे,
रूह पर कैसा क़र्ज़ है, हमसे कह दो.





अब ना दिल धडके, पर तुम जीते हो,
पानी के बदले, आंसू पीते हो,
कैसा ये फ़र्ज़ है, हमसे कह दो.
दिल का...


चलना जो चाहो, मंज़िल खो जाये,
मुमकिन था जो, मुश्किल हो जाए,
क्या लाइलाज़ मर्ज़ है, हमसे कह दो.
दिल का...


******************






0 comments:

Post a Comment

Search This Blog

Loading...