तनहाई में रहने वाले...


तनहाई में रहने वाले, एक जाम ख़ुशी का पी ले.
फिर मौत भी आयेगी, ज़रा जिंदगी तो जी ले.

मिट जाएगा शिकवा तेरा, जो खुशबुओं से है,
ज़रा देख ये चमन, ये कली, फूल ये नशीले,


कर प्यार उसी चीज़ से, जो तुझको ग़म न दे,
और भूल जा उस शह को, तो तेरी ख़ुशी ले.

न बना ग़म-ए-ज़िन्दगी को, ज़िन्दगी 'शिकन',
ग़र जख्मे दिल है कोई, उसको आज सी ले.


*************************


No comments:

Search This Blog

Powered by Blogger.