बड़ी लहरों में जिंदा रहे, छोटे धारों में डूब गये.
समुन्दर से किश्ती बचली, किनारों में डूब गये.
ज़मीन पर देख सितारे, पकड़ने को निकले,
पानी में थे चमकते, हम सितारों में डूब गये.
दुनियां के साथ हमने भी, सबको बुरा कहा,
जब हमारी बारी आई, उन यारों में डूब गये.
बहारों ने किस जनम की, दुश्मनी ली मुझसे,
बरसों से जोड़े ग़म, इन बहारों में डूब गये.
***************************************
No comments: